भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का:श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

इंडिया-ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की धक्का-मुक्की की कंट्रोवर्सी टीम इंडिया तक पहुंच गई है। टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का है, लेकिन पता नहीं उसे कैसे उकसाया गया। बहुतुले ने यह बात मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा- वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और सीख रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वैभव को पूरी जानकारी दी जाए कि ऐसा क्यों हुआ। वह एक युवा बच्चा है जिसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इस बात को समझेगा