कोरोना काल के बाद फिर ठहरेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट सुपर

भास्कर संवाददाता | सीहोर यात्रियों की मांग पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर ओवरनाइट इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू हो गया है। सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने इसे यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा से जोड़ा। गुरुवार रात पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने सीहोर स्टेशन पर शुभारंभ कार्यक्रम रखा। आलोक शर्मा और सुदेश राय हरी झंडी दिखाकर ट्रेन ठहराव का शुभारंभ करेंगे। सुदेश राय ने कहा स्टॉपेज से शहर के व्यापारियों को फायदा होगा। अप-डाउन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कुबेरेश्वर धाम आन