सिम्स की उखड़ी फर्श देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री:बोले- बिल्डिंग रिपेयरिंग के लिए सरकारी फंड का इंतजार न करें, मरीजों से भी लिया फीडबैक

सुबह-सुबह बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व्यवस्थाओं को देखकर प्रबंधन से नाराज नजर आए। सर्जिकल वार्ड के सामने फर्श उखड़ी हुई मिलने पर उन्होंने तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। वहीं मरीजों को स्ट्रेचर ले जाने में आसानी के लिए जरूरी स्थानों पर स्लोप बनाने को कहा। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भवन में जहां-जहां तत्काल मरम्मत की जरूरत है, वहां काम के लिए केवल सरकारी फंड का इंतजार न किया जाए। स्वशासी समिति से अनुमोदन लेकर जरूरी काम तत्काल क