कश्मीर का सबसे पसंदीदा स्नो-पॉइंट तबाही की कगार पर, बर्फ की जगह ले रही भूरी मिट्टी; रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Thajiwas Glacier Kashmir: कश्मीर के थाजीवास ग्लेशियर को लेकर आई नई वैज्ञानिक स्टडी ने चिंता बढ़ा दी है. रिसर्च में सामने आया है कि कभी विशाल आकार में फैला यह ग्लेशियर अब तेजी से सिमट चुका है. जानकारों का कहना है कि अगर स्थिति को कंट्रोल न किया गया है, कुछ ही समय में थाजीवास ग्लेशियर पूरी तरह से खत्म हो सकता है.