'राइज एंड फॉल 2' में स्वरा भास्कर ने बतौर कंटेस्टेंट खास अंदाज में एंट्री की। पर्पल साड़ी के साथ उन्होंने ऐसा ब्लाउज पहना था, जिस पर बड़े अक्षरों में 'मोटी' लिखा था। स्वरा ने बताया कि उन्हें पिछले तीन साल से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब स्वरा ने इन्हीं शब्दों को अपनाकर बॉडी शेमिंग करने वालों को अपने अंदाज में जवाब दिया।