अयोध्या-नैमिषारण्य दर्शन हुआ आसान, यूपी सरकार ने शुरू किए सस्ते वीकेंड टूर पैकेज, जानें किराया और रूट

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने 'सुगम दर्शन' सहित पांच वीकेंड धार्मिक टूर पैकेज को नियमित कर दिया है. अब श्रद्धालु लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के साथ-साथ प्रयागराज-अयोध्या, प्रयागराज-चित्रकूट और प्रयागराज-विंध्याचल धाम की यात्रा नियमित रूप से कर सकेंगे. इन सेवाओं का लाभ इस वीकेंड से मिलना शुरू हो जाएगा.