कानपुर के सभी कोचिंग, होटल और मॉल की जांच होगी:कमी मिलने पर होगा सील, अफसर बोले- सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कानपुर में लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद पुलिस और फायर विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शहर के कोचिंग सेंटर, होटल, हॉस्टल, अस्पताल, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक भवनों के संचालकों के साथ बैठक की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 865 कोचिंग संस्थानों, 490 अस्पतालों, 490 स्कूलों और 160 हॉस्टलों का निरीक्षण किया जा चुका है। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कमी मिलने पर 40 से अधि