नागौर के कुचामन जिला अस्पताल में ट्रॉमा और कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू, मरीजों को बड़ी राहत

Kuchaman City Hospital Expansion: नागौर के कुचामन सिटी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार करते हुए ट्रॉमा सेंटर, कैंसर डे-केयर, ब्लड सेंटर, डेंटल विभाग, हब एंड स्पोक लैब और दो निशुल्क दवा केंद्रों का उद्घाटन राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया. अब मरीजों को जयपुर या अजमेर नहीं भागना पड़ेगा. अस्पताल प्रशासन ने नए भवन को 300 बेड का करने, कार्डियक यूनिट शुरू करने और बिजली-पानी की स्थायी व्यवस्था की मांग की. विकास समिति ने सोनोलॉजिस्ट मिलने पर निशुल्क सोनोग्राफी देने का भरोसा दिया.