रामपुर के बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि यह ट्रैक निर्धारित समय से लगभग छह महीने पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में यह पहला ऐसा कार्य है जो बिना किसी अड़चन के तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह 400 मीटर का आधुनिक रनिंग ट्रैक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। विधायक स