भागवत में गोकर्ण आख्यान व ज्ञान-भक्ति प्रसंग

उज्जैन | देवास रोड स्थित कृष्णा धाम में संगीतमयी भागवत कथा के दौरान पं. सुधीर पंड्या ने पहले दिन ज्ञान, वैराग्य और भक्ति सहित गोकर्ण आख्यान के प्रसंग सुनाए। समाजसेवी प्रवीण पांचाल व अंशु पांचाल ने बताया कि कथा से पूर्व शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से कृष्णा धाम में कथा की शुरुआत हुई। कथा 6 जून तक चलेगी।