पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, पहली बार वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इजिप्ट, मेसी का रहेगा इंतजार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद शूटआउट में इजिप्ट ने सभी पेनल्टी गोल में बदलीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी चूक गए।