चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया अवैध कब्जा, एक्टर का आरोप- पिता की फर्जी वसीयत बनाई, साजिश रच रहे
एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की अलीगढ़ वाली हवेली को लेकर विवाद हो गया है। परिवार में ही ये विवाद बढ़ता जा रहा है। एक्टर ने अपनी चाची और उनके बेटे पर आरोप लगाए हैं कि वो नकली वसीयत बनवाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।