कोरबा से नई ट्रेन मांगी, रेलवे का जवाब- बिलासपुर से जाएं

भास्कर न्यूज| कोरबा नई ट्रेन चलाने या पुरानी ट्रेन के विस्तार पर रेलवे अफसरों के जवाब हाजिर रहते हैं। जवाब का न सिर होता है, न पैर। ऐसे जवाब देकर वे गुमराह करते हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी गुमराह करते हैं। इसी तरह के एक जवाब का खुलासा सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी से हुआ। टीपीनगर कोरबा निवासी तुषार अग्रवाल ने आरटीआई में जानकारी मांगी थी। जानकारी में सामने आया कि एक विधायक ने जिले के यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-बीकानेर व्हाया उसलापुर नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की थी। कोरबा