दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का नोएडा में होगा स्टेशन:एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा हाईस्पीड रेल नेटवर्क, यमुना और एक्सप्रेसवे के समानांतर बनेगा कॉरिडोर

दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने दिल्ली से आगरा तक के रूट का अलाइनमेंट संबंधित प्राधिकरणों को सौंप दिया है। इसके साथ ही स्टेशन और ट्रैक की संभावित लोकेशन भी लगभग तय कर ली गई है। सेक्टर-98 और जेवर में प्रस्तावित स्टेशन अधिकारियों के अनुसार हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की शुरुआत दिल्ली के सराय काले खां/हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र से होगी, जहां पहला स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद करीब 12 किलोमीटर द