रीति तिवारी की मां ने 'सौतेले बाप' के दावों पर लिया लीगल एक्‍शन, एकम बावा के आरोपों पर कहा- सब झूठ, बेबुनियाद

रीति तिवारी और उनकी मां प्रतिमा पांडे ने एकम बावा के दावों को खारिज करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लीगल नोटिस में एकम के बयानों को झूठा बताया गया है। वहीं, नोटिस के बाद भी एकम बावा अपने दावों पर कायम हैं। उन्होंने पलटकर कहा कि उन्होंने कुछ झूठ नहीं बोला है।