बरेली। प्रदेश में हाल ही में हुई हत्याओं, हमलों और गोवंश से संबंधित घटनाओं को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। आजाद हिंदू सेना, राष्ट्रीय सेवा संघ और गौ रक्षक संगठनों सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। ज्ञापन में होली के दौरान तरुण वाल्मीकि की हत्या, ग