महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आर-पार के मूड में शुभेंदु अधिकारी, कूचबिहार में पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के अल्टीमेटम

लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई के संकेत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं के साथ मारपीट, बदसलूकी और उत्पीड़न की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है। कूचबिहार में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से साहेबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित प्रताड़ना के मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से अन