औरंगाबाद- अधिकारियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश:‘वडनगर से वाराणसी’ कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसपी ने निरीक्षण, प्रस्तावित यात्रा मार्ग पर तैयारियों की समीक्षा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित ‘वडनगर से वाराणसी’ कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।कार्यक्रम के दौरान आगामी पांच अक्टूबर को यात्रा झारखंड की ओर से संडा बॉर्डर होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम के दौरान यात्रा के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायज