भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित तारड़ कॉलेज परिसर में एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण काम तेजी से जारी है। लगभग 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह स्टेडियम जिले का पहला बड़ा खेल परिसर होगा। इस परियोजना को लेकर भागलपुर के खेल प्रेमियों, युवाओं और खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। तारड़ कॉलेज मैदान में बन रहा यह स्टेडियम कहलगांव अनुमंडल के साथ-साथ पूरे भागलपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। क्षेत्र के खिलाड़ी लंबे समय से आधुनिक खेल मैदान और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे थे