बचपन में ही चल बसे मां-बाप, झाड़ू-पोछा करते-करते सीखी गायकी, पूरे देश को बनाया अपनी आवाज का दीवाना

मशहूर गायिका सिद्धेश्वरी देवी की आवाज में दर्द, प्यार और भावनाओं की ऐसी गहराई होती थी कि सुनने वाला खुद को उस संगीत से जुड़ा हुआ महसूस करता था. उन्होंने बचपन में अपने मां-बाप को खो दिया था. गायिका ने घर के काम करते हुए संगीत सीखा था. उन्हें 'ठुमरी की रानी' कहा जाता था. उनकी कला का बड़े-बड़े कलाकारों ने सम्मान किया. उनके जीवन से जुड़ा एक चर्चित किस्सा भी है, जब मशहूर गायक केएल सहगल ने खुद मंच पर आकर लोगों से सिद्धेश्वरी देवी को सुनने की अपील की थी.