उमर अब्दुल्ला की पार्टी का दावा, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव में अफसरशाही का दखल
नेशनल कॉन्फ्रेंस ksविधायक तनवीर सादिक ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव में नौकरशाही के कथित दखल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार और जनता के प्रति जवाबदेही के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा जरूरी है।