औरंगाबाद में अवैध हथियार के साथ महिला गिरफ्तार:देसी कट्टा-कारतूस बरामद, झारखंड से हथियार लाकर करती थी बिक्री

औरंगाबाद में शनिवार को पुलिस ने महिला को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरगंज से संडा होते हुए परता की ओर एक महिला अवैध हथियार लेकर जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संडा मोड़ के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक महिला को रोका गया। पुलिस ने महिला की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से कट्टा-कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए महिला