लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

स्वतंत्र प्रभात नैनी, प्रयागराज। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार सायंकाल प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में शिव शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक-संस्कृति आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रयागराज की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज उपस्थित रहीं। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि लोक-संस्कृति हमारी समृद्