नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ईंधन की खरीद और बिक्री को लेकर नए प्रतिबंध लागू किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। नए आदेश के तहत अब औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ता सीधे पेट्रोल पंपों से पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता का ईंधन केवल अधिकृत कंज्यूमर पंपों से ही प्राप्त करना होगा। इसके साथ ही किसी एक ग्र