भारतीय कोच बोले- वैभव शांत स्वभाव का लड़का:श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सिखाया जाना चाहिए व्यवहार कैसे करना है, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

इंडिया-ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी कंट्रोवर्सी टीम इंडिया तक पहुंच गई है। टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का है लेकिन पता नहीं उसे कैसे उकसाया गया। बहुतुले ने यह बात मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कही। सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन ए सीरीज के एक रोमांचक मुकाबले में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलमबागे के बीच बहस हो गई। इस घटना पर ब