मंत्रालय से निकले कर्मचारी, रास्ते में धू-धूकर जल उठी बस; बाल-बाल बचे सवार

रायपुर। नवा रायपुर में बुधवार शाम मंत्रालय से छुट्टी के बाद घर लौट रहे कर्मचारियों की बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलकर खाक हो गई। बस में मंत्रालय के कर्मचारी सवार थे, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर बस क्रमांक 3073 बुधवार शाम रवाना हुई थी। रास्ते में अचानक बस से आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस रोक दी और सभी कर्मचारियों को सुर