परमाणु ठिकानों की जांच पर फिर उलझे अमेरिका और ईरान... डोनाल्ड ट्रंप बोले- बात नहीं मानी तो बातचीत तुरंत बंद

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु जांच को लेकर विवाद हो गया है. ईरान कह रहा है कि बमबारी वाली साइटों पर जांच की कोई तारीख तय नहीं है, जबकि ट्रंप ने कहा है कि जांच न होने पर बातचीत बंद कर देंगे. इस बीच होर्मुज में फंसे 11 हजार क्रू मेंबर्स को निकालने का प्लान शुरू हो गया है.