वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की शोध परियोजनाओं के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार शोध परियोजनाओं का मूल्यांकन अधिकतम 100 अंकों में किया जाएगा। साथ ही यूजीसी-केयर या पीयर रिव्यू जर्नल में शोध पत्र प्रकाशित करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान भी किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों