पिछले एक साल से ज्यादा समय से लंग कैंसर से जूझ रहे एक्टर मुश्ताक खान का मुंबई में निधन हो गया। बेटे मोहसिन खान ने बताया कि पिछले 10 दिनों में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ी थी, लेकिन बीमारी के बावजूद लगातार काम करते रहे। मुश्ताक ने 4 सितंबर को अपना आखिरी शूट किया था।