रेलवे की रिकॉर्ड-वसूली, 1 दिन में महीने भर का जुर्माना:झांसी मंडल के अभियान में जीआरपी-आरपीएफ को लगाया

झांसी रेल मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ पहली बार बड़ी कार्रवाई की गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के आदेश और सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के निर्देशन में ग्वालियर सहित पूरे मंडल के 9 स्टेशनों पर एक साथ टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान रेलवे ने कुल 2,334 यात्रियों को दबोचा। इनसे 19.72 लख रुपए का जुर्माना वसूला। यह जुर्माना एक रिकॉर्ड, क्योंकि इतनी वसूली करीब एक माह में होती है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।