Vayu Astra-1: पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ (मलारी) में वायु अस्त्र-1 लोटरिंग म्यूनिशन का सफल परीक्षण हुआ। ड्रोन ने 10 किलोग्राम वॉरहेड के साथ 100 किमी दूर लक्ष्य को बेहद सटीकता से भेदा। रात में एंटी-टैंक स्ट्राइक, 90 मिनट हाई-एल्टीट्यूड उड़ान और मिशन के बाद रिकवरी क्षमता भी सफल रही।