प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और डायरेक्टर डेविड धवन के बीच विवाद शुरू हो गया है. यह मामला 'है जवानी तो इश्क होना है' में चुनरी चुनरी गाने के इस्तेमाल से जुड़ा है. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े पर 'बीवी नंबर 1' के आइकॉनिक गाने का रीमेक फिल्माया गया है. वाशु भगनानी ने बिना इजाजत उनके इस सुपरहिट गाने को दोबारा रीक्रिएट करने पर कड़ी आपत्ति जताई है.