भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण से लेकर अंतरिक्ष यान और प्रक्षेपण प्रणाली तक लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मानव मिशन से पहले ‘जी-1’ नामक मानवरहित मिशन के माध्यम से पूरे अभियान की अंतिम तकनीकी परीक्षा करेगा।