UP Good News: यूपी लगातार देश में सर्वाधिक डिमांड बिजली आपूर्ति करने वाले राज्यों में शामिल है. 14 और 15 जून को प्रदेश डिमांड बिजली आपूर्ति करने के मामले में देश में पहले स्थान पर रहा. वहीं 16 जून को प्रदेश में 30,760 मेगावाट की रिकॉर्ड डिमांड पूरी की गई है. यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इतनी अधिक मांग के बावजूद कहीं भी व्यापक स्तर पर बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है.