'भारत के नाकाम होने पर उन्‍हें मजा आता है', सीतारमण का हमला, कहा- 10% से ज्‍यादा ग्रोथ मुमकिन

India GDP Growth: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा भरोसा जताया है। उन्‍होंने चैलेंज किया है कि भारत में 10 फीसदी से ज्‍यादा ग्रोथ हासिल करने की क्षमता है। इसके साथ ही उन्‍होंने ऐसे आलोचकों को भी आड़े हाथ लिया है जो उनके अनुसार, हमेशा निगेटिव बातें करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में वित्त मंत्री का कहना है कि उन्‍हें भारत के नाकाम होने में मजा आता है।