सतपुड़ा की यूनिट-11 ने लगातार 150 दिन बिजली बनाई:250 MW यूनिट का 100.01% उपलब्धता, टीम को दिया प्रशंसा पत्र

देश के कई ताप विद्युत गृहों में कोयला स्टॉक और आपूर्ति-लॉजिस्टिक्स की चुनौती के बीच सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट क्रमांक-11 ने लगातार 150 दिन निर्बाध बिजली उत्पादन किया है। यूनिट ने 2 मई 2026 से लगातार संचालन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यूनिट-11 ने इस अवधि में 100.01 प्रतिशत प्लांट उपलब्धता कारक (PAF), 89.58 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (PLF) और 8.29 प्रतिशत सहायक विद्युत खपत (APC) दर्ज की। प्रबंधन के अनुसार यह प्रदर्शन यूनिट की संचालन दक्षता और मेंटेनेंस व्यवस्