अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इस सीजन भारत का यह पहला टेस्ट होगा। टीम ने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेला था। टीम को 2-0 से हार झलेनी पड़ी थी। भारत और अफगान मुकाबला ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इस मैच में भारत से दो खिलाड़ियों के डेब्यू की संभावना है। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं। पहले टेस्ट के लिए