मुकुंदपुर में तीर्थयात्रियों-फैक्टरी कर्मचारियों में विवाद, खूनी संघर्ष में 12 घायल, परिसर में साफ-सफाई पर झगड़े

खरगोन जिले के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुकुंदपुर गांव में एक मामूली बात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच खाना बनाने के बाद सफाई को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।