श्रीराम दर्शन पर अंतरराष्ट्रीय मंथन: देश-दुनिया के शोधार्थी रखेंगे शोध, भोपाल में 12 अक्टूबर से आयोजन
भोपाल में 12 से 14 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। श्रीराम के जीवन-दर्शन, रामराज्य, सुशासन, रामायण की वैश्विक परंपरा और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभावों पर देश-दुनिया के शोधार्थी मंथन करेंगे। शोध आलेख 12 अक्टूबर की रात 12 बजे तक भेजे जा सकेंगे।