महिला की मौत पर हंगामा, परिजन बोले-लापरवाही बरती:प्रायवेट अस्पताल में 12 सितंबर को हुआ ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर ग्वालियर रेफर किया

मुरैना के नेहरू पार्क मिल एरिया रोड स्थित श्रीराम नर्सिंग हॉस्पिटल में पथरी का इलाज कराने आई 55 वर्षीय महिला की शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे ग्वालियर रेफर किया था। परिजनों के मुताबिक, ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सिंघल बस्ती निवासी 55 वर्षीय राधाबाई को पथरी की समस्या थी। इलाज के लिए उन्हें श्रीराम हॉस्पिटल में भर्त