बेंगलुरु, 9 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल जूनियर टेनिस सर्किट में अपनी चमक बिखेरते हुए बेंगलुरु की 13 वर्षीय सृष्टि किरण अंडर-13 आयु वर्ग की रैंकिंग में 'वर्ल्ड नंबर 1' बन गई हैं। यह उपलब्धि उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है, जिसमें सृष्टि ने लगातार पांच आईटीएफ जूनियर खिताब जीते और पिछले हफ्ते आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स जे100 ग्वाटेमाला में रनर-अप रहीं।