देवास पुलिस गांव-गांव जाकर सिखाएगी साइबर सुरक्षा के तरीके:15 दिन चलेगा अभियान, पिछली बार 200 से ज्यादा लोगों को डिजिटल अरेस्ट होने से बचाया

देवास पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी निवेश के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक नया साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक-2.0" शुरू किया है। यह अभियान अगले 14 दिनों तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस के इस प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ देवास स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत और सीएसपी सुमीत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल साइबर अपराधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के पिछले सफल अभियान के बाद की गई है। पिछले अभियान