नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख बहुविषयक प्रयोगशाला, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने अलग-अलग विषयों और अनुसंधान क्षेत्रों में युवा और प्रतिभाशाली नागरिकों से विभिन्न 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो रक्षा-संबंधी अनुसंधान करना चाहते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन शेष बाकी है यानी अप्लाई करने की अंतिम तिथि की अंतिम 30 जून है।