सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल:ये कैसी व्यवस्था - हार्ट अटैक के बाद भी नहीं मिला स्टंट, मरीज को घर भेजा, कहा- 15 दिन बाद आना

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल... कहने को प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हृदय रोग केंद्रों में शामिल है, लेकिन अस्पताल में आने वाले हार्ट अटैक या ब्लाकेज की समस्या के मरीजों के लिए स्टंट की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। पिछले दिनों 75 वर्षीय एक महिला को परिजन छाती में दर्द की समस्या के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। ईको रिपोर्ट में हार्ट की पंपिंग क्षमता (ईएफ) 30-35 प्रतिशत तो ब्लाकेज भी मिले। तुरंत स्टंट डालने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में स्टंट नहीं मिले। मरीज को चार दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, कहा क