एसपी बोले-तनाव भरी जिंदगी में साइकिलिंग-योग जरूरी:संडे ऑन साइकिल कैंपेन में 150 से चलाई साइकिल, शहर में निकाली रैली

नए पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने रविवार को एक बार फिर ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में योग, प्राणायाम के बाद करीब दो किलोमीटर साइकिल चलाकर “फिट है तो हिट है” का संदेश दिया। एसपी ने हाल ही में एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार इस अभियान का आयोजन करवाकर पुलिसकर्मियों और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग एवं प्राणायाम सत्र से हुई, जिसमें