स्विट्जरलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया का सफर खत्म कर दिया. ब्रील एम्बोलो और डैन नडोए के गोलों के दम पर स्विट्जरलैंड ने ना सिर्फ अंतिम-16 का टिकट कटाया, बल्कि 2014 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी अल्जीरियाई टीम का सपना भी चकनाचूर कर दिया.