आपने अपने तकिए का कवर, बेडशीट या बाथ टॉवल कितने दिन पहले धोया था? घर में मौजूद ये चीजें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती हैं। लेकिन इनकी सफाई हम उतनी फ्रीक्वेंटली नहीं करते, जितना जरूरी है। नतीजा यह होता है कि अक्सर इनमें बैक्टीरिया, फंगस, डस्ट माइट्स और दूसरे जर्म्स पनपने लगते हैं। अमेरिका के मैट्रेस ब्रांड 'अमेरिस्लीप' की रिसर्च के मुताबिक, एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बिना धुले इस्तेमाल किए गए पिलो कवर पर प्रति वर्ग इंच 30 लाख तक बैक्टीरिया (CFUs) जमा हो जाते हैं। यह संख्या टॉयलेट सीट पर मौजूद बैक्टीरि