विदेश यात्रा में नहीं कटेगा महंगा बिल: वोडाफोन-आइडिया का बड़ा ऐलान, 170 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग, जानें कैसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। विदेश यात्रा के दौरान भारी-भरकम मोबाइल बिल का डर या एयरपोर्ट पर उतरते ही लोकल सिम कार्ड खरीदने की भागदौड़ अब पुरानी बात होने जा रही है। देश की प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea - Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा और क्रांतिकारी ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी नई ब्रांड थीम 'Vi पे सब हैं VIP' और 'Roam Like Home' पहल के तहत चुनिंदा प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज (कॉर्पोरेट) प्लान्स के साथ इनबिल्ट यानी मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा देने की घोषणा की है। इस घोषण