फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा-मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना; 2 दिन पहले कोर्ट से मांगी थी सिक्योरिटी

मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। ऑडियो ओर वीडियो सुबूत भी सौंपे, जिसके आधार पर कोर्ट ने वीर साहू को उनसे दूर रहने की सख्त हिदायत दी। कोर्ट के आदेश के एक घंटे के बाद ही दोनों के बीच चल रहा यह मतभेद सोशल मीडिया पर सामने आ गया। सपना ने लिखा-यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा यानि आप बस अनसुना कर दें और चेहरे पर कोई भाव न आने