आज सीएम पल्स पोलियो अभियान व सुमन पंचायत का करेंगे शुभारंभ, स्टेट एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस 2.0 एक्शन प्लान भी होगा लॉन्च

रविवार, 28 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एवं जनभागीदारी आधारित अभिनव पहल “सुमन पंचायत” का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर HPV टीकाकरण अभियान एवं स्वस्थ यकृत मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित भी करेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जनभागीदारी, जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाकर एक स्वस्थ मध्यप्रदेश का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।